कोपागंज। स्थानीय ब्लॉक साभागर में बुधवार को खंड विकास अधिकारी ओमप्रकाश सिंह ने सचिकों संग बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा की। अधूरे कार्यों को जल्द पूरा नहीं होने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी। कायाकल्प के दौरान विद्यालयों में बने आंगनबाड़ी केंद्रों के फर्स पर टाइल्स के अलावा अन्य व्यवस्थाएं करने को कहा। कुछ जगहों पर सामुदायिक शौचालय की शिकायत मिल रही है उसे ठीक कराएं नहीं तो कार्रवाई तय है। सभी कार्यों का डाटा फीडिंग अवश्य हो जाना चाहिए। मानदेय किसी का न रुके उसे अवश्य कराएं। बैठक में राजन सिंह, राजेश कुमार, अनिल यादव, सपना सिंह, अरविंद यादव आदि सचिव मौजूद रहे। संवाद