फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांति व्यवस्था के लिए खतरा बन रहे 14 लोगों के विरुद्ध कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
रतनपुरा। गंवई राजनीति के चलते रतनपुरा ब्लाक क्षेत्र के सम्हरूवा गांव के मीरपुर पुरवे में छह सीटर सामुदायिक शौचालय निर्माण का कार्य प्रशासन की तरफ से एहतियात के तौर पर रुकवा दिया गया। गांव में शांति व्यवस्था के लिए खतरा बन रहे 14 लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। बताया जाता है कि चार सितंबर 2020 को मीरपुर पुरवे में विभाग की तरफ से छह सीटर शौचालय ग्राम सभा की भूमि में स्वीकृत हुआ था। जिसका शुक्रवार के दिन भूमि पूजन था। वर्तमान ग्राम प्रधान वीरेंद्र कुमार यादव द्वारा निर्माण कार्य कराया जाना था, जिसकी स्वीकृति अनुमोदन डीएम तथा बीडीओ द्वारा हो चुकी थी।
विज्ञापन

लेकिन भविष्य में होने वाले ग्राम प्रधानी चुनाव को लेकर एक पक्ष के लोग अपने एक दर्जन साथियों के साथ निर्माण कार्य रुकवा रहे थे। गांव में अशांति फैलने की आशंका को देखते हुए क्षेत्राधिकारी मधुबन व विकास खंड रतनपुरा के विकास खंड अधिकारी के पर्यवेक्षण में प्रभारी थानाध्यक्ष शिव मूर्ति तिवारी द्वारा निर्माण कार्य रुकवा दिया गया। साथ ही दोनों पक्षों के विरुद्ध 107/116/116 (3) सीआरपीसी की कार्रवाई की गई। धारा 144 सीआरपीसी का उल्लंघन करने तथा दूसरों का जीवन संकट में डालने को लेकर मीरपुर के 14 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 188 /269 / 270 का अभियोग उप निरीक्षक शिवमूर्ति तिवारी द्वारा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें