इस घटना के बाद युवती करीब 100 मीटर भागी और शोर मचाकर लोगों को एकत्रित करने का प्रयास करने लगी। युवती की इस कोशिश से डरकर दोनों बदमाश भाग गए। सूचना मिलने पर पहुंची घोसी पुलिस ने युवती को बड़राव सामुदायिक स्यास्थ्य केंद्र लाकर भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति देखकर उसे रेफर कर दिया।
युवती का इलाज आजमगढ़ जिले में एक निजी अस्पताल में चल रहा है। मामले में एसपी इलामारन जी. ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित करने के साथ पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की भी जांच कर रही है। पुलिस को प्रथम दृष्टया जमीन प्रकरण को लेकर यह घटना को अंजाम देने की जानकारी मिल रही है, लेकिन पुलिस इस मामले में हर एंगल से जांच कर रही है।