फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election: तेजाब पीड़ित महिलाओं और किन्नरों ने मतदान के लिए ऐसे किया जागरूक; DM ने सराहा

Wed, 24 Apr 2024 05:13 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मऊ

सार

Lok Sabha Election: किन्नर समूह के लोगों द्वारा भी चलो मतदान करें गीत के माध्यम से मतदान को लेकर जागरूक किया गया। इस दौरान छात्राओं ने एसिड पीड़ितों और किन्नरों से सवाल भी किए। कार्यक्रम में किन्नरों ने डीएम की पहल पर उनको समाज के मुख्य धारा में लाने के प्रयासों की सराहना किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान के लिए स्वीप कार्यक्रम के तहत नगर के कम्युनिटी हॉल नगर पालिका परिषद में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में तेजाब पीड़ित महिलाओं एवं किन्नरों ने प्रतिभाग किया गया।

विज्ञापन


कार्यक्रम का आयोजन महिला कल्याण विभाग द्वारा किया गया, जिसमें जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र और मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर उपस्थित रहे। सभी लोगों को मतदान करने की शपथ दिलाई गई। 

लखनऊ से आई तेजाब पीड़ित चार महिलाओं एवं बच्चियों ने सभी लोगों से मतदान करने की अपील की।

तेजाब हमले से संबंधित घटनाओं को साझा करते हुए समाज से एसिड पीड़ित महिलाओं के साथ अच्छा व्यवहार करने और घटनाओं से उनके जीवन में आए बदलाव एवं आगे बढ़ने की संघर्षपूर्ण कहानी से भी लोगों को अवगत कराया। तेज़ाब पीड़िता सानिया ने कहा कि मन की शक्ति बड़ी है।
विज्ञापन




कहा कि हम अपने को किसी से कम नहीं मानते। आप भी अपने को किसी से कम न माने। अपना वोट अवश्य करें। कहा कि हम पुरानी चीजों को भूलकर आगे बढ़ चुके हैं। अब हम विक्टिम से फाइटर बन चुके हैं। अन्य पीड़िता काजल, खुशबू एवं रेशमा ने महिलाओं से मतदान प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भाग लेने को कहा।

इस दौरान सोनी धापा खंडेलवाल बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा मतदान में भाग लेने से संबंधित गीतों द्वारा मतदान में भाग लेने हेतु प्रेरित किया जिलाधिकार प्रवीण मिश्र ने भी तेजाब पीड़ित महिलाओं एवं बच्चियों तथा मतदाता जागरूकता अभियानों से जुड़े किन्नर समूह के लोगों को स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। 
विज्ञापन


इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र गुप्ता, जिला प्रोबेशन अधिकारी समर बहादुर सरोज, जिला दिव्यांग कल्याण अधिकारी नरेंद्र विश्वकर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी अनुज कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी और महिलाएं एवं छात्राएं उपस्थित रही। कार्यक्रम का संचालन राजेश श्रीवास्तव द्वारा किया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें