सरायलखंसी थाना क्षेत्र के पखईपुर गांव में गत दिनों हुई हत्या के मामले में नामजद आरोपी ने सोमवार को सीजेएम कोर्ट में समर्पण कर दिया। प्रभारी सीजेएम कुंवर मित्रेश सिंह कुशवाहा ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में लेते हुए जेल भेज दिया। समर्पण करने वाला आरोपी सूरज सिंह उर्फ गोलू सिंह सरायलखंसी थाना क्षेत्र के पखईपुर गांव का रहने वाला है।