अदरी देहात सिधौना निवासी बुजुर्ग ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक को पत्रक सौंप कर आरोप लगाया कि बीते रविवार की रात हथियार सहित घर में डी नाइन गैंग के अपराधी घुस गए। घर की महिलाओं से अभद्रता की। गालीगलौज करने के साथ मारपीट की। साथ ही आरोपियों ने उनके मकान की चहारदीवारी गिरा दी।
पीड़ित सुरेश चौरसिया ने बताया रविवार की रात परिवार के साथ घर में थे। इसी बीच मोटरसाइकिल सवार 15 -20 की संख्या में हथियारबंद बदमाश पहंुचे। घर में घुस आए। जब घर के लड़कों ने विरोध किया तो मारपीट की। देर रात तक उपद्रवी दहशत फैलाते रहे।