दोहरीघाट पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित अभियुक्त मोनू उर्फ श्यामसुरत पासवान को गिरफ्तार किया है। उस पर एक ट्रक चालक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल करने का आरोप है।
पुलिस ने उसे शुक्रवार सुबह बसारतपुर अंडरपास के पास से पकड़ा। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। थाना प्रभारी संजय त्रिपाठी ने बताया कि मोनू थाना दोहरीघाट में वांछित था। उसके विरुद्ध गोरखपुर, मऊ और कुशीनगर जनपदों में चोरी, मारपीट और पॉक्सो अधिनियम सहित कई प्राथमिकी दर्ज हैं।