फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: किशोरी से दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज, मऊ। थाना क्षेत्र के नगर पंचायत कुर्थीजाफरपुर में मंगलवार की रात किशोरी को अकेली पाकर पड़ोसी युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसका अश्लील वीडियो बना लिया। पुलिस मामले में तहरीर मिलने पर जांच में जुटी है। थानाध्यक्ष रविंद्रनाथ राय ने बताया कि मामला एक महीने पुराना है। इसलिए मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

नगर पंचायत कुर्थीजाफरपुर के मोहल्ला निवासी महिला ने बताया मंगलवार रात में वो और पति किसी काम से बाहर गए हुए थे। घर पर 15 वर्षीय बेटी अकेली थी। बेटी को घर में अकेली देख मोहल्ले के युवक ने घर में घुसकर दुष्कर्म किया। आरोप लगाया कि आरोपी ने बेटी का अश्लील वीडियो बना लिया। उधर मामले की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्राधिकारी घोसी जीतेंद्र सिंह, थानाध्यक्ष रविंद्र नाथ राय महिला पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम के साथ पीड़िता के घर पहुंके। जांच पड़ताल शुरू की। इस बाबत कोपागंज थानाध्यक्ष रविंद्र नाथ राय ने कहा की मामला संज्ञान में है, छानबीन चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें