फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: युवती से दुराचार का आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती से दुराचार के आरोपी को पुलिस ने शनिवार को बथावर चौराहे के समीप से गिरफ्तार कर लिया। उसे जेल भेज दिया गया।होलिका के दिन युवती अपने दरवाजे पर बैठी थी। परिजन बाजार गए थे। इसी बीच एक गांव का शादीशुदा युवक उसे अकेले बैठा देख मुंह दबाकर घर के अंदर ले गया। युवती का आरोप है कि युवक ने उसके साथ जबरन दुराचार किया। परिजन घर लौटे तो युवती ने आपबीती सुनाई। परिजनों ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन

सीओ राजेश कुमार के निर्देश पर शनिवार को आरोपी युवक को कोतवाल विमलेश कुमार मौर्या ने अन्य पुलिसकर्मियों के साथ बथावर चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। सीओ ने बताया कि आरोपी सूरज के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें