फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग को मौत के घाट उतार आरोपी ने दिया पुलिस को सूचना

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ/पिपरीडीह। सरायलखंसी थाना के ताजपुर पतिला गांव निवासी एक दिव्यांग युवती की मंगलवार की रात सिरफिरे युवक ने गलाघोट कर हत्या कर दिया। घटना के समय युवती घर में सो रही थी। इतना ही नहीं घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पिपरीडीह पुलिस चौकी पहुंचकर पुलिस को इस घटना की सूचना भी दी। घटनाक्रम से अवगत होने और आरोपी को सामने खड़ा पाकर पुलिस पहले तो अवाक हो गई। बाद में उसे हिरासत में लेकर घटना स्थल पर पहुुंची। घटना सही मिलने पर पुलिस ने उच्चाधिकारियों को इसकी सूचना दिया। साथ ही आरोपी के विरुद्घ कार्रवाई की।
विज्ञापन

मृतका ऊषा यादव (40) पुत्री स्व. रामधारी यादव ताजपुर पतिला गांव की निवासी थी। मंगलवार की रात वह अपने घर में सो रही थी। इस बीच गांव के बगल के पुरवा उस्मानपुर निवासी हरिकेश यादव (25) रात ग्यारह बजे के छत के रास्ते युवती के घर में घुसा और गला घोट उसकी हत्या कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पिपरीडीह चौकी पर पहुंचकर पुलिस को घटना की सूचना दिया। साथ ही खुद को हत्या आरोपी बताया। आरोपी की बातों पर पुलिस को भरोसा नहीं हो रहा था, इस दौरान पुलिस आरोपी को साथ लेकर मौके पर पहुंची। जांच में मामला सही मिलने पर चौकी के स्टाफ ने इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दिया।
सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष सरायलखंसी के साथ साथ सीओ नगर नरेश कुमार मौके पर पहुंचे। दोनों लोगों ने मौका मुआयना करने और आरोपी सें पूछताछ करने के बाद युवती के शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेजने का आदेश दिया। सीओ नगर नरेश कुमार ने बताया कि मृत दिव्यांग युवती अविवाहित थी, वह मायके में रहती थी। हाल ही में उसको प्रधानमंत्री आवास मिला था, इस दौरान वह घर में अकेली रहती थी। हत्यारोपी हरिकेश यादव 25 पुत्र स्व.शिवबली यादव उस्मानपुर पूरवे का निवासी है। मृत युवती पांच भाई-बहनों में सबसे छोटी है, इसमे सबसे बड़ी आशा फिर पुष्पा इसके बाद दो भाई बैजनाथ और श्रीराम है।
विज्ञापन

धमकी मिलने पर पीड़िता ने लगाई थी गुहार, नहीं हुई सुनवाई
मृतका ऊषा यादव अपने परिवार से अलग गांव के बाहर सरकारी आवास में रहती थी। गांव वालों के मुताबिक ऊषा को लगभग दस दिन से जान से मारने की धमकियां मिल रही थी। इसकी शिकायत उसने सीओ के साथ एसओ सरायलखंसी से भी किया था। लेकिन कोई उसकी बातों को गंभीरता से नहीं लिया। बात करने पर सीओ नरेश कुमार ने बताया कि मृतका का हत्यारोपी युवक से मुकदमा चल रहा था। हत्यारोपी मुकदमा सुलह करने का दबाव बना रहा था। इसी को लेकर उसकी हत्या की गई। अन्य तथ्यों पर भी जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें