स्थानीय पुलिस ने बीटीसी पास युवती को नौकरी के नाम पर बरगला कर रेप करने तथा जबरिया धर्म परिवर्तन करा कर निकाह करने के आरोपी को शुक्रवार को औसतपुर से गिरफ्तार किया।
चिरैयाकोट एसओ गंगासागर मिश्रा ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी औसतपुर गांव के पास है। पुलिस ने यूसुफाबाद निवासी नसीम अहमद उर्फ मूकादम (55) पुत्र खैरुलबसर को धर दबोचा और चालान किया। आरोपी पर तीन दिन पहले एक युवती ने नौकरी के नाम पर झांसा देकर आजमगढ़ ले जाने फिर वहां बंधक बनाकर दुष्कर्म करने तथा धर्म परिवर्तन कर शादी करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।