शहर कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला प्रेमाराय निवासी तबस्सुम की तहरीर पर पुलिस ने उनकी बेटी समेत पांच लोगों के विरुद्ध मारपीट के मामले में बुधवार शाम प्राथमिकी दर्ज की है।
प्राथमिकी के अनुसार, शहनाज बानो तबस्सुम की बेटी है। आरोप है कि बिना इच्छा के शादी करने के बाद से उसका घर आना-जाना बंद हो गया था। बीते 25 मई को मुहल्ला चांदपुरा निवासी शहनाज अपने बेटे असहद, राशिद, असहद की पत्नी उम्मे ऐमन तथा अखिलेश यादव के साथ उनके घर पहुंची।
आरोप है कि सभी लोग संपत्ति में आधा हिस्सा और 10 लाख रुपये नगद की मांग करने लगे। मना करने पर गाली-गलौज करते हुए तबस्सुम के साथ मारपीट की। शोर सुनकर पति और मुहल्ले के लोग पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चले गए।
इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।