फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: नाबालिग को बहलाकर भगा ले जाने का आरोप, एक के खिलाफ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना। कोतवाली क्षेत्र के खैराबाद गांव की एक नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में किशोरी के परिवार वालों की शिकायत पर एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। खैराबाद गांव निवासी एक नाबालिग किशोरी विगत गुरुवार को घर से गांव के पास में ही स्थित एक कॉलज मैं पढ़ने गई थी। देर शाम तक घर वापस नहीं आई तो घर वालों ने खोजबीन की तो किशोरी के लापता होने की जानकारी मिली। घटना के संबंध में किशोरी की दादी ने पड़ोस के ही युवक शिवम सोनकर के खिलाफ पौत्री को भला फुसलाकर भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

कोचिंग के लिए गई छात्रा नहीं लौटी घर
घोसी। स्थानीय नगर के एक मुहल्ला निवासी किशोरी लापता हो गई है। दो दिनों तक तलाश करने के बाद निराशा मिलने पर किशोरी के पिता ने पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर के अनुसार किशोरी पांच जनवरी को कोचिंग सेंटर पर पढ़ने जाने के लिए घर से निकली थी। लेकिन वह लौट कर वापस नहीं घर नहीं गई। काफी तलाश के बाद निराश पिता ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने अभी मुकदमा दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें