फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा लूटकांड ः दो और बदमाश बंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी कोतवाली के दरगाह मोड़ के समीप 17 जून को सराफा व्यवसायी अनुराग वर्मा को गोली मारकर लूटपाट करने वाले दो अन्य आरोपियों को भी पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन



 पुलिस ने उनके पास से पांच लाख रुपये से अधिक के सोने-चांदी के जेवर, तमंचा और दो कारतूस बरामद किए हैं। इस मामले में तीन आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह ने पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।


पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह ने पत्रकार वार्ता में बताया कि लूट के तीन आरोपियों कमलेश राम, अशोक चौहान और उमेश भारती को 22 जून को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। उनके पास से लूट का माल भी बरामद किया गया था। दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम लगाई गई थी।
विज्ञापन



 इस बीच गुरुवार को मझवारा-अदरी रोड पर सेमरी जमालपुर गांव के समीप प्रभारी कोतवाल घोसी राकेश जायसवाल एवं क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने दो और अन्य आरोपियों को भी धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों में सुल्तानीपुर निवासी अभय सिंह एवं दानियालपुर निवासी रामकुमार के पास से पुलिस ने एक तमंचा, दो कारतूस, अंगूठी, चेन, बाली, झुमका (85 ग्राम) के अलावा पायल, बिछिया आदि चांदी से जुड़े लगभग साढ़े तीन किलोग्राम के चांदी के जेवर बरामद किए।


एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि लूट की इस घटना में शामिल मुख्य अभियुक्त डा. संजय एवं जयचंद की पुलिस तलाश कर रही है। वो भी जल्द गिरफ्त में होंगे। एसपी के अनुसार पकड़ा गया आरोपी अभय सिंह दो साल जेल में रह चुका है। उसके विरुद्ध रानीपुर थाने में तीन, मुहम्मदाबाद गोहना, सरायलखंसी, घोसी सहित गाजीपुर में भी कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें