मऊ। बैंक ऑफ बड़ौदा में दो बैंकों का विलय हो गया है। लगभग 10 महीने से यह प्रक्रिया चल रही थी। विजया बैंक और देना बैंक के खाताधारकों को अब नया अकाउंट नंबर दिया गया है। अब तीनों को मिलाकर एक ही आईएफसी कोड होगा।
रिजर्व बैंक के निर्देश पर बैंक आफ बड़ौदा के नरई बांध शाखा में दस महीने से विजया बैंक का का कामकाज हो रहा था। दोनों बैंकों के कर्मी एक ही भवन में अलग अलग काउंटरों में बैठकर कामकाज निपटा रहे थे। साथ ही देना बैंक का भी काम हो रहा था। विजया और देना बैंक के खाताधारकों के खातों में बाहर से आने वाली रकम आईएफसी कोड के माध्यम से जमा हो रही थी। वहीं, कोड बदलने से उपभोक्ताओं को थोड़ी परेशानी हुई। पेंशनर ऊषा यादव कहती हैं कि कुछ समय के लिए दिक्कत आई थी, लेकिन अब ठीक है। बैंक आफ बड़ौदा की मुख्य शाखा नरई बांध के मैनेजर का कहना है कि विलय की प्रक्रिया छह महीने से अधिक समय से चल रही थी। अब कोई दिक्कत नहीं हैं। खाताधारकों को नया अकाउंट नंबर दे दिया गया है।