फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau: टक्कर के बाद सड़क पर गिरे बाइक सवार, पीछे से आ रहे ट्रक ने कुचला, एक की मौत

Mon, 10 Jul 2023 05:48 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ

सार

मऊ जिले के नई बाजार में सोमवार दोपहर हाईवे के बीच बने गढ्डे से बचने के दौरान एक बाइक दूसरे बाइक से टकराने के बाद सड़क पर फिल गई। पीछे से आ रहे बेकाबू ट्रक ने बाइक सवारों को कुचल दिया। हादसे में एक युवक की मौत मौके पर हो गई। 
विज्ञापन
सड़क हादसे में घायल युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ जिले के नई बाजार में सोमवार दोपहर हाईवे के बीच बने गढ्डे से बचने के दौरान एक बाइक दूसरे बाइक से टकराने के बाद सड़क पर फिल गई। पीछे से आ रहे बेकाबू ट्रक ने बाइक सवारों को कुचल दिया। हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौके पर मौत हो गई। वहीं उसका साथी घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। चालक ट्रक समेत फरार हो गया। सावन के पहले दिन बीच बाजार में हुए हादसे से लोगों में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार आजमगढ़ जिले के रौनापार थाना क्षेत्र के बरडिया गांव निवासी बबलू गुप्ता (35) पुत्र रामलखन अपने साथी सोनू (25) पुत्र रणधीर किसी काम से बडहलगंज गया था। दोपहर में दोनों वापस लौट रहे थे। नई बाजार में सड़क में बने गड्ढे को देखकर उससे बचकर निकलने की कोशिश में उनकी बाइक की टक्कर एक अन्य बाइक से हो गई।

घटना में बाइक सवार बबलू और सोनू सड़क पर गिर गए। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने दोनों को कुचल दिया। हादसे में बबलू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सोनू घायल हो गया। हादसे की सूचना पाकर दोहरीघाट एसओ राजकुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं घायल को दोहरीघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालात देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें