फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: एसीए सैदपुर ने 139 रन से वीसीए मऊ को हराया

विज्ञापन
नगर के सहादतपुरा ​स्थित मैदान पर आयोजित क्रिकेट मैच में शाट लगाता अजंता क्रिकेट एकेडमी सैदपुर क
विज्ञापन
नगर के सहादतपुरा स्थित मैदान पर मंगलवार को अंडर-19 के तहत अजंता क्रिकेट एकेडमी (एसीए) सैदपुर और वेदांत क्रिकेट क्लब (वीसीए) मऊ के बीच 40-40 ओवर का मैच खेला गया। इस मैच में एसीए सैदपुर ने वीसीए मऊ को 139 रनों से करारी मात दी।
विज्ञापन

मैच में एसीए सैदपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया: हिमांश ने 23 रन, आदित्य यादव ने 97 रन, साहिल ने 47 रन, रुद्रांश जायसवाल ने 23 रन और अनुराग ने 19 रन बनाए। पूरी टीम 39.3 ओवर में 291 रन बनाकर ऑल आउट हुई।
मऊ की तरफ से गेंदबाज शौर्य ने 3 विकेट, यश, श्रीमांशु और प्रिंस को 2-2 विकेट मिले। मऊ ने अतिरिक्त के रूप में 39 रन लुटाए। 292 रन का पीछा करने उतरी मऊ टीम की शुरुआत खराब रही पहले पांच बैट्समैन में से चार बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए।
विज्ञापन

इसके बाद सत्यम ने 45 रन, श्रीमांशु ने 20 रन और प्रिंस ने 32 रन बनाए। पूरी टीम महज 20.4 ओवर में 152 रन पर सिमट गई। परिणामस्वरूप मऊ को 139 रनों से हार का सामना करना पड़ा।
एसीए सैदपुर के गेंदबाजों में अनुराग ने 4 विकेट, साहिल ने 3 विकेट और प्रियांशु ने 2 विकेट लिए। ओम को 1 विकेट मिला। मैच के मैन ऑफ द मैच साहिल चौरसिया रहे, जिन्होंने 47 रन बनाए और 3 विकेट लिए। मैच की अंपायरिंग राघवेंद्र और यादवेंद्र ने की, जबकि स्कोरिंग प्रवीण ने संभाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें