फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: लेखपाल से गाली गलौज और जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली में बीते दिनों विकसित भारत यात्रा संकल्प के दौरान गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देने को लेकर लेखपाल की तहरीर पर पुलिस ने एक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। दर्ज मुकदमे के अनुसार रामसमुझ ग्राम कमालपुर पहाड़पुर, परगना एवं तहसील मुहम्मदाबाद गोहना के राजस्व ग्राम सद्धोपुर के प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम के दौरान दिवाकर सिंह ने जातिसूचक शब्दोें का प्रयोग करते हुए अभद्र गालियां दिया तथा जान से मारने की धमकी देते हुए सरकारी कागज को छीनने लगे। किसी तरह से सरकारी अभिलेख की सुरक्षा करते हुए जान बचाकर वहां से वापस तहसील चला आया। पीड़ित लेखपाल की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल मेंं जुटी रही। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें