फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: कला प्रदर्शनी के लिए देशभर में चयनित आठ में कोपागंज के तीन कलाकारों ने बनाई जगह

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज के कलाकार एक के बाद एक उपलब्धि हासिल कर देश में जिले का नाम रोशन कर रहे हैं। पराक्रम दिवस के अवसर कला प्रदर्शनी के लिए देशभर में चयनित आठ कलाकारों में कोपागंज के तीन कलाकारों ने जगह बनाने में सफलता हासिल किया है। चयनित कलाकारों को उपलब्धि हासिल करने पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
विज्ञापन

गत 23 जनवरी 2024 को सुभाष चंद्र बोस जयंती (पराक्रम दिवस) के उपलक्ष्य में संस्कृति मंत्रालय के तहत ललित कला अकादमी नई दिल्ली और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में छह दिवसीय (15 से 21 जनवरी 2024) राष्ट्रीय स्क्रोल पेंटिंग वर्कशॉप का आयोजन हुआ। इसमें देश के विभिन्न राज्यों से कलाकारों का चयन किया गया। इनमें कोपागंज के तीन कलाकार डॉ. लक्ष्मण प्रसाद, मनीष कुमार गोंड और बलदाऊ वर्मा शामिल हैं। कुल आठ कलाकारों के ग्रुप ने मिलकर प्रोफेसर डॉ. लक्ष्मण प्रसाद के मार्गदर्शन में 30 फीट की स्क्रोल पेंटिंग बनाई। इसमें सुभाष चंद्र बोस के जीवन संघर्ष और देश प्रेम की गाथा को उकेरने का कार्य किया। 23 जनवरी 2024 को इस पेंटिंग को दिल्ली के लाल किले में प्रदर्शित किया गया। इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। वर्तमान में कोपागंज के मोहल्ला वाजिदपुरा डॉ. लक्ष्मण प्रसाद इग्नू में प्रोफेसर हैं। कोपा कोहना के मनीष कुमार गोंड हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय में सहायक प्रोफेसर हैं। वाजिदपुरा उत्तरी के बलदाऊ वर्मा केंद्रीय विद्यालय में कला शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। इस राष्ट्रीय कला वर्कशॉप में कोपागंज के इन तीन कलाकारों के चयन होने पर प्रबुद्ध वर्ग के लोगों के बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें