फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने निरीक्षण कर महिला डॉक्टर को किया अनुपस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो मऊ। बुधवार की रात शिकायत मिलने पर जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने महिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान ड्यूटी से नदारद महिला डॉक्टर की डीएम ने अनुपस्थिति दर्ज कर दी। डीएम के निरीक्षण से महिला अस्पताल में हड़कंप की स्थिति बनी रही। जिला महिला अस्पताल में भर्ती एक मरीज ने ब्लड की कमी और इलाज में लापरवाही बरतने की शिकायत की थी। । इस पर रात को ही डीएम महिला अस्पताल पहुंच गए। जहां उन्हें ड्यूटी पर तैनात महिला चिकित्सक डॉ, अलका राय लापता मिली, इस दौरान डीएम ने उन्हें अनुपस्थित करने के साथ महिला को ब्लड उपलब्ध कराया। डीएम के निरीक्षण में अन्य की कर्मचारियो के गायब रहने पर उन्होंने, सभी को नोटिस जारी करने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें