तस्करों की लापरवाही से बच्चे की गई थी जान
पकड़ा गया पशु तस्कर ने बताया कि बीते 31 जुलाई को वह पिकप में छुट्टा पशुओं को लेकर बिहार तस्करी करने जा रहे थे। लेकिन रानीपुर थाना क्षेत्र के शमशाबाद स्थित पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर गलत लेन पर चलने के चलते सामने से आ रही कार से पिकप की भिड़त हो गई थी।
हादसे में उस समय कार में सवार एक बच्चे सहित पांच लोग घायल हो गए थे। जहां चार माह के बच्चे की मौत हो गई थी। हादसे के बाद आरोपी पिकप चालक वाहन छोड़कर घायल अवस्था में फरार हो गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिकप से सात गोवंश बरामद किया था।