फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अबीर-गुलाल से रंग गए चेहरे

Thu, 24 Mar 2016 08:49 PM IST
BEARU, AMAR UJALA, MAU
विज्ञापन
सड़कों और गलियों में रंग ही रंग, - फोटो : पुनीत श्रीवास्तव
विज्ञापन
  होली पर जमकर रंग और अबीर गुलाल उड़े। चेहरे तो रंगीन हुए ही, सड़कों पर भी रंग ही रंग दिख्‍ाा। का पर्व धूमधाम से मनाया गया।  प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी होली से जुड़ी परंपराएं परंपरागत रूप से  निभाई गईं यही वजह थी कि पर्व के मौके पर होली का हुडदंग पूरे चरम पर रहा  और लोग अबीर गुलाल से सराबोर नजर आए।
विज्ञापन

    इस मौके पर जहां एक ओर लोगों ने  राधा-कृष्ण के साथ अबीर गुलाल की होली खेली वही रामलीला मेला समिति की ओर  से सदर चौक की सामूहिक होली खेली गई। साथ ही मिर्जाहादीपुरा चौक से होली  खेलनेे वालों का जुलूूस भी निकला। वही हिंदू मुस्लिम एकता कमेटी की ओर से  मुस्लिम इंटर कालेज में होली मिलन समारोह का परंपरागत आयोजन हुआ।   
होली  पर्व का उल्लास ज्यादतर बच्चों और नौजवानों में होली का उत्साह अधिक नजर  आया। गली कूचों में झुंड बनाए खड़े बच्चे और युवा राहगीरों को रंग लगा रहे  थे। वहीं गृहिणियों ने तरह तरह के पकवान भी तैयार किया। होली के अवसर पर  सर्वाधिक उल्लास नगर के गोला बाजार, संस्कृत पाठशाला, औरंगाबाद, सदर चौक,  बाल निकेतन, सिंधी कालोनी, सहादतपुुरा आजमगढ़ मोड़, गाजीपुर तिराहा, ब्रह्म  स्थान जैसे स्थानों पर नजर आई। जहां एक दूसरे को रंग लगाने  अलावा अधिकांश  युवा फिल्मी और फागुनी गीतों के धुुनों पर डांस कर रहे थे। इस मौके पर  जोगीरे की भी जबरदस्त धूम रही। शाम के समय संस्कृत पाठशाला मोड़ से इस बार  भी परंपरागत रूप से  राधा कृष्ण का जुलूस निकला जो औरंगाबाद तक गया।
विज्ञापन

    इस बीच  लोगों ने फूलों से सजेे रथ पर विराजमान राधा कृष्ण के साथ अबीर गुलाल और  फूलों की होली खेलने की पुरातन परपंरा को बखूबी निभाया। साथ ही परंपरागत  फाल्गुनी गीत भी गाई गई। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकले जुलूस के इस  मार्ग में भक्तों ने जगह-जगह राधा कृष्ण का स्वागत किया। जुलूस के आयोजन  में नगर की श्रीराम लीला मेला समिति के पदाधिकारियों की भूमिका अहम रही।
    इस  बीच सुरक्षा व्यवस्था में सिविल पुलिस के अलावा पीएसी और आरएएफ के जवान  भारी मात्रा में डंटे रहे। वहीं जिले के आला अधिकारी भी मौजूद रहे। जुलूस  के आयोजन को सकुशल संपन्न कराया। इसके पूर्व मिर्जाहादीपुरा चौक से शहर में होली की हुड़दंगियों का जुलूस निकला। ढोल नगाड़ों के साथ होली खेलते हुए सदर  चौक तक पहुंचे। वहां वंदेमातरम के साथ हमेशा की तरह ओमनाम ध्वजारोहण हुआ।  देर शाम मुस्लिम इंटर कालेज में शाम के होली मिलन समारोह आयोजित हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें