फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: रंगोत्सव में एक दूसरे को लगाया अबीर-गुलाल

विज्ञापन
नगर के एक रेस्टोरेंट में इनरव्हील क्लब के रंगोत्सव कार्यक्रम में एक दूसरे को अबीर लगाने के बाद  - फोटो : स्ंवाद
विज्ञापन
मऊ। नगर के एक रेस्टोरेंट में इनरव्हील क्लब के तत्वावधान में रविवार की शाम होली पर रंगोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें क्लब की सदस्यों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाया। साथ ही क्लब में अच्छे कार्य करने वाले सदस्यों का सम्मान किया गया।
विज्ञापन

रंगोत्सव कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब की अध्यक्ष मीना अग्रवाल ने की। क्लब की सदस्य रंगोत्सव कार्यक्रम की संयोजक नीलम सर्राफ, मधु कपूर, विद्या चौहान ,भूमिका कपूर और रिचा त्रिपाठी ने सबसे पहले होली गीत प्रस्तुत किया। क्लब में उल्लेखनीय कार्य करने वाली सदस्य रुचिका मिश्रा, रितु अग्रवाल, अंजुला द्विवेदी एवं निधि अग्रवाल को अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। साथ ही क्लब की संस्थापक सदस्य पूर्व अध्यक्ष आशा खत्री, पूर्व अध्यक्ष शरद टंडन और वर्तमान अध्यक्ष मीना अग्रवाल को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न खेल सदस्यों ने खेले। अध्यक्ष मीना अग्रवाल ने कहा कि होली रंगों का त्योहार है। ये हमें सिखाता है कि आपस में प्रेम से रहकर एक दूसरे के सहयोग से कार्य करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें