फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: कुत्तों के लिए बनेगा एबीसी केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। शहर में डॉग बाइट के मामलों में गिरावट आने की संभावना है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर नगर पालिका की ओर से
विज्ञापन

आवारा कुत्तों के लिए शेल्टर होम बनाने के लिए जगह की तलाश की जा रही है। पालिका पहले चरण में एक शेल्टर होम बनाने की योजना में जुटी है। अमर उजाला ने एक जनवरी 2026 को न शेल्टर होम बना, न नसबंदी अभियान चला कुत्तों से बच्चों की सुरक्षा अब शिक्षकों के जिम्मे... शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी।
विज्ञापन

नगर के 45 वार्डो में करीब एक हजार से अधिक आवारा कुत्ते हैं। हर दिन जिला अस्पताल में 70 से 80 मरीज एंटी रेबीज का इंजेक्शन लगवाने पहुंच रहे हैं। डॉग बाइट के बढ़ते मामले को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने इसको लेकर निकायों को सख्त निर्देश दिया था। नगरपालिका प्रशासन की तरफ से नगर के ताजोपुर, बढ़ुआगोदाम, बकवल में नगर में कुत्तों के लिए एबीसी (एनीमल बर्थ कंट्रोल) केंद्र बनाने के लिए भूमि चिह्नित करने की कवायद आखिरी चरण में है। ईओ दिनेश कुमार ने बताया कि जगह चिंहित करने के बाद कार्यदायी संस्था को कार्ययोजना बनाने की जिम्मेदारी दी जाएगी। बताया कि नगर विकास विभाग के निर्देश पर नगर पालिका ने एबीसी केंद्र बनाने की पहल की गई है। इसके जरिये स्वच्छंद विचरण करने वाले कुत्तों को पकड़कर पशु पालन विभाग की मदद से बंध्याकरण कराया जाएगा। ऐसे कुत्तों को तीन दिनों तक इस केंद्र में रखने के बाद फिर छोड़ दिया जाएगा। इसमें यह ध्यान रखा जाएगा कि जहां से कुत्तों को लाया जाएगा, उसी जगह दोबारा छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें