फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: हेट स्पीच के मामले में अब्बास अंसारी की वीसी से हुई पेशी

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। बीते विधानसभा चुनाव के दौरान हेट स्पीच के मामले में आरोपी विधायक अब्बास अंसारी की शुक्रवार को कासगंज जेल से वीडियो कांफ्रेंसिंग के के जरिये पेशी हुई। प्रभारी एसीजेएम/एमपी एमएलए कोर्ट कुंवर मित्रेश सिंह कुशवाहा की अदालत ने आरोप तय करने की तिथि 19 अक्तूबर नियत की है। अभियोजन के अनुसार एसआई गंगाराम बिंद की तहरीर पर शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसमें सदर विधायक अब्बास अंसारी व अन्य को आरोपी बनाया गया। आरोप था कि 3 मार्च 22 को विधानसभा चुनाव के दौरान सदर विधानसभा सीट से सुभासपा के प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रहे अब्बास अंसारी ने नगर के पहाड़पुर मैदान में जनसभा के दौरान जनपद मऊ के प्रशासन को चुनाव के बाद रोककर हिसाब किताब करने व इसके बाद सबक सिखाने की धमकी मंच से दी थी। पुलिस ने विवेचना के बाद सदर विधायक अब्बास अंसारी, उनके भाई उमर अंसारी, इलेक्शन एजेंट गाजीपुर जनपद के पुरानी कचहरी यूसुपुर मुहम्मदाबाद निवासी मंसूर अंसारी के खिलाफ आरोप पत्र कोर्ट में पेश किया। मामले में आरोपी उमर अंसारी की पत्रावली अलग कर दी गई है। वह कोर्ट में हाजिर नहीं हो रहे हैं। एसीजेएम ने उमर अंसारी के खिलाफ गैर जमानती वारंट करने के साथ उसकी संपत्ति कुर्क करने के लिए नोटिस जारी किया है। एसीजेएम के अवकाश पर होने के चलते प्रभारी एसीजेएम ने आरोप तय करने के लिए 19 अक्तूबर की तिथि नियत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें