इसमें भाकपा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव एबी बर्द्धन के निधन पर शोक प्रकट करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान वक्ताओं ने उन्हें सादगी की प्रतिमूर्ति बताया।
पूर्व विधायक इम्तियाज अहमद ने कहा कि एबी बर्द्धन ने लंबे समय तक देश की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। अपने छात्र जीवन से ही वह आल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी से जुड़ गए थे।
विरेंद्र कुमार ने कहा कि बर्द्धन मेहनतकश जनता के हितों की रक्षा के लिए जीवन भर संघर्षरत थे। उनके सपने को पूरा करना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर विनोद कुमार राय,
रामसोच यादव, बसंत कुमार, अनीस अहमद अंसारी आदि शामिल थे।