फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News : आप कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन, शराब नीति के खिलाफ सौंपा ज्ञापन, बोले यूपी में शराब घोटाला हुआ

Sat, 29 Mar 2025 05:16 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, मऊ

सार

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शराब नीति के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और यूपी में शराब घोटाले का आरोप लगाया। सिटी मजिस्ट्रेट ओर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
आप कार्यकर्ता विरोध दर्ज करते हुए - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी (आप) के जिलाध्यक्ष विक्रमजीत सिंह के नेतृत्व में आप कार्यकर्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट को राज्यपाल के नाम का ज्ञापन सौंपा।इससे पहले आप कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने  विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन उत्तर प्रदेश सरकार की शराब नीति के खिलाफ था, जिसमें एक बोतल के साथ एक फ्री की पेशकश की जा रही है। 

विज्ञापन


 जिलाध्यक्ष विक्रम जीत सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार शराब को बढ़ावा देकर प्रदेश के युवाओं और समाज को नुकसान पहुँचा रही है। पार्टी ने सरकार से मांग की कि शराब की बिक्री को नियंत्रित किया जाए और इसके बुरे प्रभावों से बचने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं।

पार्टी के नेताओं ने कहा कि ऐसे बंपर ऑफर समाज के नशे की समस्या को और बढ़ावा देंगे, जो पहले से ही गंभीर है।कहा कि असली शराब घोटाला उत्तर प्रदेश की प्रदेश सरकार में हुआ है, सरकार को समाज के कल्याण के लिए काम करना चाहिए, न कि शराब जैसे नशे के कारोबार से राजस्व जुटाने के प्रयास में।
विज्ञापन


विज्ञापन


विरोध प्रदर्शन में पुष्पेंद्र राणावत,कृष्णमोहन सिंह,मनोज कुमार,गुलशन सिन्हा,ऋषिकेश पांडे,रीता भारती,कमली देवी,प्रमोद कुमार,मो.अनवर,मुन्ना भारती आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें