फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरयू नदी की कटान रोकने को आप ने सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन (मऊ)। फतहपुर मंडाव ब्लाक के विंदटोलिया देवारा गांव में सरयू नदी में हो रही भीषण कटान और भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों को लेकर आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र राणावत के नेतृत्व में उप जिलाधिकारी मधुवन को पार्टीजनों ने चार सूत्री ज्ञापन पत्र सौंपा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव एवं जिला प्रभारी रविंद्र नाथ त्रिपाठी ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार से आमजन पूर्ण रूप से पीड़ित है कोई भी सुनवाई नहीं हो रही है जिसका जवाब जनता आगामी विधानसभा चुनाव में देगी।
विज्ञापन

इस दौरान जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र राणावत ने बताया कि सरयू नदी के कटान से विंटोलिया गांव बहने के कगार पर है। सरयू नदी लगभग एक किलोमीटर तक गांव का हिस्सा काट चुकी है। गांव कभी भी नदी के कटान में बह सकता है, कटान के डर से गांव के लोग पलायन करने को मजबूर हैं । जिला महासचिव सुशील चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार हर मुद्दे पर पूर्ण रूप से विफल व नाकाम है। वहीं वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष विक्रम जीत सिंह एवं जिला उपाध्यक्ष कमलेश द्विवेदी ने भी अपने अपने विचार रखे। ज्ञापन देने वालों में अरमान खान, मनोज कुमार, अंकित कुमार, अमिता मौर्या, देवव्रत शुक्ला, अविनाश सिंह, दिनेश कुमार, राजकुमार टिकुलिया आदि प्रमुख रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें