फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों को लेकर आप ने किया विरोध प्रदर्शसन

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट पर बढ़ते डीजल और पेट्रोल के दामों के विरोध में विरोध दर्ज कराते आम आदमी पार्टी के कार् - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार को सोशल डिस्टेसिंग के साथ विरोध प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे। यहां उन्होंने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सीआरओ हंसराज को सौंपा। जिसमें सरकार से पेट्रोल-डीजल के बढ़ाए दामों को वापस लेने की मांग की गई। जिलाध्यक्ष शाह आलम %उल्फत के नेतृत्व में आप कार्यकर्ता शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए कार्यकर्ताओं ने हाथों में बढ़े हुए पेट्रोल-डीजल को लेकर विरोध में लिखे स्लोगन से विरोध प्रदर्शन किया। बाद में मुख्य राजस्व अधिकारी हंसाज को पऋक सौंपा। जिसमें पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों को वापस लेने तथा पेट्रोलियम पदार्थों को जीएसटी को दायरे में लाया जाने की मांग की। इस मौके पर अविनाश सिंह, नदीम मुर्तजा, संजीव रावत, पुष्पेंद्र राणावत, एजाजुद्दीन सिद्धिकी, एहतेशाम अहमद, देवब्रत शुक्ला आदि उपस्थित रहे। इसीक्रम में समाजवादी युवजन सभा के कार्यकर्ताओं ने तीन मांगों को लेकर पत्रक सौंपा। जिसमें पेट्रोल-डीजल के बढ़े दाम को वापस लेने, छह माह का बिजली बिल माफ तथा कोरोना काल के संकट को देखते हुए बच्चों की सरकारी तथा नीजि स्कूल की फीस माफ करने की मांग की।ज्ञापन देने वालों में राजेश कुमार यादव, फूलबदन यादव, कन्हैया यादव, हरीओम यादव, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें