फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी ने पंचायत चुनाव को मजबूती से लड़ने पर दिया जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। आम आदमी की पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव ने सदर विधानसभा की समीक्षा बैठक की। बैठक में सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चुनाव किया गया।
विज्ञापन

सर्वसम्मति से श्यामेंद्र सिंह को विधानसभा अध्यक्ष, फैजान आलम को सदर विधान सभा का पीओसी बनाया गया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव ने पंचायत चुनाव व विधानसभा चुनाव को मजबूती से लड़ने के लिए कार्यकर्ताओं से लग जाने को कहा। कहा कि दो माह से दिल्ली बॉर्डर पर धरना दे रहे किसानों की मांगों पर अब तक सरकार द्वारा ध्यान न दिए जाने पर अफसोस जताया। केंद्र सरकार पूरी तरह से पूंजीपतियों के हाथों की कठपुतली बन चुकी है। दिल्ली सीमा पर अपने हितों की रक्षा के लिए जमा हुए अन्नदाताओं के साथ उग्रवादियों सा व्यवहार किया जा रहा है। संवेदनहीन सरकार की जिद नहीं छूट रही है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र राणावत, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष शाह आलम, पूर्व जिला अध्यक्ष अंकित कुमार राव, जिला महासचिव सुशील चौधरी, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष अमिता मौर्या, एके सहाय, जिला उपाध्यक्ष विक्रमजीत सिंह, जिला उपाध्यक्ष कमलेश द्विवेदी, अनिल प्रजापति, मुश्ताक अहमद, अवधेश मौर्य, आरिफ अजीज, संजीव कुमार रावत, मोहम्मद आदिल, जवाहरलाल चौहान अशोक चौहान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें