इंदारा। कोपागंज थाना क्षेत्र के अदरी बाजार निवासी एक व्यक्ति की तहरीर पर भतीजे के पीटने के मामले में पुलिस ने मंगलवार की शाम तीन पर मुकदमा दर्ज किया है। अकबर अली द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे के अनुसार बीते 27 जून की शाम चार बजे उनका भतीजा अबुशमा घर के बगल में क्रिकेट खेलने गया था। पुरानी रंजिश को लेकर अदरी के ही ईद मुहम्मद, सज्जाद और मुहम्मद शाह उसे गाली देने लगे। विरोध करने पर तीनों ने लात घूसे और बैट से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर सुनकर पहुंचे परिजनों ने बीच बचाव किया। इतने में जान से मारने की धमकी देते हुए तीनों वहां से भाग गए। उधर अबुशमा का आजमगढ़ स्थित प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है।