फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: शराब पीकर पहुंचा युवक, बच्ची से किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
रतनपुरा। हलधरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने ननिहाल में रह रही तीन साल की मासूम से सोते समय दूसरे गांव के युवक ने दुष्कर्म किया। घटनास्थल के समय पीड़िता के परिजन खेत पर काम करने गए हुए थे। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चालान किया।
विज्ञापन

दर्ज मुकदमे के अनुसार मंगलवार की दोपहर बारह बजे एक गांव में अपने मां के साथ ननिहाल में रह रही मासूम को नींद आने पर उसकी मां उसे घर में सुलाने के बाद परिजनों के साथ खेत में काम करने चली गई। इस बीच पड़ोसी गांव का आरोपी युवक संतोष शराब पीकर उधर से गुजरा।
वहां घर में किसी को न देखकर उसने सो रही मासूम से दुष्कर्म किया। कुछ घंटे बाद जब घर के लोग पहुंचे तो इस मासूम की हालात देखकर उन्हें घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
विज्ञापन

वहीं एसओ हलधरपुर जगदीश विश्वकर्मा ने बताया कि मामला संज्ञान में है, आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है, युवक ने यह घटना शराब के नशे में की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें