दोहरीघाट। सोशल मीडिया पर भड़काऊ और अमर्यादित टिप्पणी करने वाले थाना क्षेत्र के चकभगवान दास गांव निवासी युवक पुलिस ने को शुक्रवार की सुबह उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। साइबर टीम ने आरोपी युवक का पता लगाया। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमेंद्र सिंह टीम के साथ उसके घर पहुंचे और गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि युवक द्वारा किए गए भड़काउ पोस्ट से क्षेत्र में आक्रोश का माहौल बन रहा था। उसकी पहचान निरंजन राव के रूप में हुई है।