फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बेलौरी भोजीपुर निवासी युवक की मौत

विज्ञापन
फरहिरामपुर के समीप में सड़क दुर्घटना में बेलौली निवासी युवक की मौत,जुटी भीड़। - फोटो : MAU
विज्ञापन
फतेहपुर मंडाव। रामपुर थाना क्षेत्र के बेलौरी भोजीपुर निवासी युवक की मौत सोमवार को बलिया जिले के अखोप के पास सड़क हादसे में हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर परिजनों को रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि बेलौरी भोजीपुर निवासी बुद्धीराम (28) पुत्र जवाहिर सब्जी बेचने का काम करता है। सोमवार को वह रोजाना की भांति सब्जी खरीदने के लिए बलिया जिले के उंभाव थाना क्षेत्र के बेल्थरा रोड गया हुआ था। वापस लौटते समय अखोप के पास अज्ञात वाहन चालक ने बाइक सवार बुद्धीराम को टक्कर मार दिया। जहां मौके पर ही सिर में गंभीर चोट लगने पर उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर उंभाव पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतक अपने माता पिता की इकलौती संतान था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें