हलधरपुर थाना क्षेत्र के भीमपुरा तिराहा से घटना के तीन माह बाद रविवार की दोपहर 12:15 बजे पुलिस ने हत्या के तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि पूछताछ के बाद उन्हें न्यायालय भेज दिया। इन्होंने 19 अगस्त की रात निमंत्रण में गए यशवंत सिंह उर्फ घूरा की हत्या की थी। मां की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले में जांच कर रही थी। थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि मामले में जांच के दौरान कंसो गांव निवासी आलोक सिंह उर्फ भीम, राहुल सिंह और ने यंशवंत सिंह उर्फ घूरा की हत्या की थी। तभी से ये तीनों घर से फरार थे। पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही थी। मुखबिर की सूचना पर टीम ने भीमपुरा तिराहा से तीनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में इन्होंने बताया कि यशवंत माता पिता की इकलौती संतान था और उसके पास संपत्ति अधिक थी। उसकी मौत के बाद संपत्ति उन्हें मिलती, इसी लालच में निमंत्रण से खाना खाकर लौटने के दौरान गांव निवासी शिवानंद राजभर उर्फ गौतम की मदद से मारपीट कर हत्या कर दिए थे। बताया कि राहुल सिंह के विरुद्ध वर्ष 2007 में आपराधिक धमकी देने और गैरकानूनी गिरोह में शामिल होने के मामले में प्राथमिकी दर्ज है।