फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: पत्नी से मिलने ससुराल आए युवक की सड़क दुर्घटना में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हलधरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के भीमहर गांव के पास रविवार की शाम सड़क दुर्घटना में युवक की मौत हो गई। ससुराल में पत्नी से मिलकर घर जाते समय हादसा हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

बलिया जिले के भीमपुरा थाना क्षेत्र के बरौली गांव निवासी शशि प्रकाश (23) रविवार को अपनी पत्नी पूजा मिलने हलधरपुर थाना क्षेत्र के तरवांडीह निवासी मुन्ना राम के यहां अपने ससुराल आए थे। पत्नी से मिलकर अपने गांव बरौली लौट रहे थे कि भीमहर गांव स्थित शिव मंदिर के पास बाइक पलट गई।
सड़क पर गिरकर शशि प्रकाश लहूलुहान हो गए। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना ससुराल में देते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुरा में ले गए। वहां पहुंचते ही डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। शशि प्रकाश अपने पिता रमेश, बड़े भाई और मां के साथ पंजाब में ही रहते हैं।
विज्ञापन

गांव में चचेरे भाई की शादी के लिए एक सप्ताह पहले ही गांव आए थे। पत्नी पूजा बीते कई माह से तरवांडीह अपने मायके में रही थी। घटना की सूचना पर पत्नी सहित ससुराल के लोग अस्पताल पहुंचे। सामने पति का शव देख पूजा बेहोश हो जा रही थी। उधर सूचना मिलते ही परिवार पंजाब से गांव के निकल पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें