फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: ट्रांसफाॅर्मर पर चढ़ा युवक करंट लगने से गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के वलीदपुर नगर पंचायत के काजीटोला में एक युवक अचानक ट्रांसफॉर्मर पर चढ़ गया।
विज्ञापन

करंट लगने से झुलस गया। स्थानीय लोगों ने विद्युत उपकेंद्र पर सूचना देकर शट डाउन कराया।
घटना बृहस्पतिवार की सुबह की है। टोला निवासी मोहम्मद ताबिश (25) बृहस्पतिवार की सुबह घर से निकला और मुहल्ले में ही चबूतरे पर रखे ट्रांसफाॅर्मर पर चढ़कर तार पकड़ लिया। बिजली सप्लाई बंद कराते हुए परिजनों उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। जिला मुख्यालय स्थित निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। मुहल्ले के लोगों ने बताया कि बीते चार दिन से युवक का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें