फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: दौड़कर सांसद के पास पहुंचा युवक गांव की सड़कों का उठाया मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना तहसील के जसरा गांव की बदहाल सड़क की समस्याओं को लेकर एक युवक ने अनोखा प्रदर्शन किया। सेना में भर्ती की तैयारी कर रहे हाशिम अहमद शुक्रवार सुबह करीब 35 किलोमीटर दौड़कर सांसद राजीव राय के आवास पहुंचे। उन्होंने सांसद से गांव की समस्याओं के समाधान की मांग की।
विज्ञापन

हाशिम अहमद ने बताया कि वह प्रतिदिन सेना में भर्ती के लिए दौड़ लगाते हैं। उनके गांव की मुख्य सड़क और संपर्क मार्ग लंबे समय से गड्ढों और बदहाली का शिकार हैं। इसके अलावा, विद्युत तार जर्जर हैं, ट्रांसफार्मर से जुड़ी समस्याएं हैं और कई स्थानों पर नालियां क्षतिग्रस्त हैं।
वहीं सांसद राजीव राय ने कहा कि गांव की सड़क की समस्या के समाधान के लिए लोक निर्माण विभाग को पत्र भेजा जाएगा। साथ ही गांव की दूसरी समस्या जिसमें विद्युत तार, ट्रांसफार्मर और नालियों सहित अन्य समस्याओं के लिए संबंधित विभागों को अवगत कराया जाएगा। इन विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें