फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: ट्रेलर के धक्के से घायल युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गत दिवस हलधरपुर थाना क्षेत्र के रतनपुरा बाजार में ट्रेलर के धक्के से घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान शुक्रवार की शाम मौत हो गई। जबकि तीन अन्य घायलों का इलाज चल रहा है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गाजीपुर जनपद के जखनियां थाना क्षेत्र के मुड़ियारी गांव निवासी गोपाल बांसफोर (35) बीते 24 जून को पत्नी पूजा (32) और बेटा गोलू (14) को लेकर अपनी ससुराल हलधरपुर थाना क्षेत्र के मड़ैली बढ़नपुरा गांव जा रहे थे। वहीं तरवाडीह गाव निवासी श्रीकांत चौहान (49) भी थे। तभी तेज रफ्तार ट्रेलर ने चारों टक्कर मार दिया। पुलिस ने ट्रेलर चालक देवरिया जनपद के रुद्रपुर थाना क्षेत्र के मिर्जा भइसे गांव निवासी मनोज यादव को हिरासत में लेते हुए मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें