फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: धान काट रही महिला को सांड ने किया लहूलुहान, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमिला। घोसी कोतवाली क्षेत्र के बसावनपुर में रविवार की सुबह धान काट रही बुजुर्ग महिला पर सांड ने हमला कर दिया। ग्रामीण महिला को ठेले पर लादकर पास के ही अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बसावनपुर निवासी दुर्गावती (65) रविवार की सुबह 10 बजे गांव के सिवान में धान काट रही थी। पास में ही झुंड में छुट्टा पशु घूम रहे थे। कुछ देर बाद बुजुर्ग महिला पर एक सांड ने हमला कर दिया। जिससे महिला लहूलुहान होकर खेत में गिर पड़ी। थोड़ी दूर पर दूसरे खेत में धान काट रहे किसान वहां पहुंचे और सांड़ सहित अन्य पशुओं को भगाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें