फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: सरकारी दुकान से शराब खरीदकर घर पर बेचती थी महिला, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
वलीदपुर-मुहम्मदाबाद गोहना। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के मड़हा निवासी सुनीता को अवैध शराब बिक्री के मामले में आबकारी विभाग ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। उसके घर से देसी शराब की 3.5 पेटी (162 पौवा) बरामद किया। मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया। मुखबिर की सूचना पर मुहम्मदाबाद गोहना आबकारी निरीक्षक बजरंगी चौरसिया अपनी टीम के साथ बृहस्पतिवार को मड़हा गांव पहुंचे। वहां पता चला कि सुनीता बीते कई सालों से अवैध तरीके से शराब बेच रही है। उसके घर पहुंचकर छापा मारा तो एक बोरे में 162 पौवा देसी शराब मिली। शराब के पैकेट पर लगे बार कोड उसने नष्ट कर दिया था, जिससे दुकान का पता नहीं चला। ग्रामीणों ने बताया कि जब सरकारी शराब की दुकान बंद हो जाती है तो, लोग महिला के घर पहुंचकर शराब खरीदते हैं। आबकारी निरीक्षक बजरंगी चौरसिया ने बताया कि तीन दिन से महिला को रंगे हाथ पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया था। मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें