फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: शादी में बाइक से जा रही थी महिला खाई में गिरने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के देवलास गांव के पास सोमवार की शाम बाइक गहरी खाई में गिर गई। घटना में बाइक सवार महिला की मौत हो गई। कारीसाथ गांव निवासी सुनीता चौहान (40) सोमवार की शाम अपने रिश्तेदार राजकुमार के साथ बाइक पर बैठकर मुहम्मदाबाद गोहना में शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रही थी। देवलास गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। जिसमें पीछे बैठी सुनीता गंभीर रूप से घायल हो गई। राजकुमार को हल्की चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस से महिला को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदाबाद गोहना भेजवाया। जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर रोते बिलखते पहुंचे परिजन शव लेकर घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें