फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: ट्यूबवेल बंद करते समय करंट लगने से महिला की गई जान

विज्ञापन
Photo Title
विज्ञापन
कोपागंज थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी हंसा (35) की बृहस्पतिवार सुबह करंट लगने से मौत हो गई। वह खेत में ट्यूबवेल बंद करने गई थीं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। रामआशीष ने बताया कि उनकी पत्नी हंसा सुबह करीब आठ बजे खेत गई थीं। धान के खेत में पर्याप्त पानी हो जाने पर वह ट्यूबवेल बंद करने पहुंचीं।
विज्ञापन

इसी दौरान करंट की चपेट में आकर झुलस गईं और मौके पर गिर पड़ीं। परिजन उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए, जहां जांच के बाद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। हंसा अपने पीछे बेटी अमृता (10), आकृति (7) और बेटे रियांश (5) को छोड़ गई हैं। थानाध्यक्ष रोहन राकेश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें