फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: खाना बनाते समय लगी आग, साहस दिखाते हुए महिला ने तालाब में फेंका सिलिंडर

विज्ञापन
मर्यादपुर गांव ​​स्थित पोखरे से आग लगे सिलेंडर को बुझाते फायरमैन।संवाद
विज्ञापन
फतेहपुर मंडाव। रामपुर थाना क्षेत्र के मर्यादपुर गांव में शुक्रवार दोपहर एक बड़ा हादसा टल गया। लीकेज के चलते खाना बनाते समय सिलिंडर में आग लग गई।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची फायरब्रिगेड की टीम ने आग बुझाते हुए हादसा होने से बचा लिया। मर्यादपुर गांव निवासी दिनेश पटवा की पत्नी पूजा दोपहर एक बजे रसोई में खाना बना रही थी। तभी रेगुलेटर में लीकेज के चलते सिलिंडर से आग की लपटें निकलने लगीं। पूजा ने बिना घबराए, साहस करते हुए जलते हुए सिलिंडर को उठाया और तुरंत घर के बगल में स्थित तालाब में फेंक दी। इससे आग फैलने से बच गई। तालाब में फेंकने के बाद भी सिलिंडर से आग निकलती रही। ग्रामीणों और परिजनों ने दोपहर 1:03 बजे फायरब्रिगेड को सूचना दी।
विज्ञापन

सात मिनट बाद 1:10 बजे लीडिंग फायरमैन सत्यदेव यादव, फायरमैन दीपक पटेल, प्रेमचंद, राहुल पहुंचे। फायरमैन दीपक ने तालाब में घुसकर सिलिंडर को बाहर निकाला और आग बुझाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें