फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: वाहन ने स्कूटी में मारी टक्कर, हेलमेट नहीं पहनने से चालक की मौत, सीआईएसएफ जवान घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दोहरीघाट सरयू नदी पुल से पहले मंगलवार की रात 9:30 बजे तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से स्कूटी चालक ज्ञानसिंह यादव (24) की मौत गई। पीछे बैठे दोस्त सीआईएसएफ जवान संतोष (30) गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

दोनों गोरखपुर के बड़हलगंज से घर लौट रहे थे। ज्ञानसिंह की मां सुदामी देवी की तहरीर पर पुलिस ने बुधवार को अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।
दोहरीघाट थाना क्षेत्र के उसरी बुजुर्ग निवासी ज्ञानसिंह यादव, मानिकपुर सियरही निवासी दोस्त सीआईएसएफ़ जवान संतोष के साथ मंगलवार की शाम स्कूटी से गोरखपुर जनपद के बड़हलगंज गए थे।
विज्ञापन

लौटते समय रात करीब 9:30 बजे सरयू नदी पार करके दोहरीघाट में प्रवेश किया था तभी तेज रफ्तार वाहन ने पीछे से स्कूटी में टक्कर मार दी। हेलमेट नहीं पहनने से ज्ञानसिंह के सिर में गंभीर चोट लगी, जबकि संतोष वहां से 10 मीटर दूर जा गिरे।
सूचना पर जब तक पुलिस घटनास्थल पर पहुंचती, वहां केवल ज्ञानसिंह घायल अवस्था में पड़े थे। वहां से कुछ दूरी पर संतोष की मोबाइल पड़ी थी, लेकिन वो वहां नहीं थे। ज्ञानसिंह को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोहरीघाट ले जाया गया, वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
परिजनों के पहुंचने के बाद पंचनामा बनाकर शव को जिला अस्पताल भेज दिया गया। उधर पुलिस टीम संतोष को रातभर पुल के नीचे खाई में ढूंढती रही। सुबह जानकारी मिली की घटनास्थल से दो किमी दूर सीमा पार बड़हलगंज स्थित किसी प्राइवेट अस्पताल में उपचार चल रहा है।
पूछताछ में संतोष ने बताया कि अचानक किसी वाहन ने स्कूटी टक्कर मारी, जिसके बाद उन्हें कुछ याद नहीं है। आंख खुली तो खुद को अस्पताल में पाया।
थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि ज्ञानसिंह की मां सुदामी देवी की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जिससे वाहन की पहचान हो सके।

10 दिन पहले घर ड्यूटी से घर आए थे संतोष
परिजनों के मुताबिक संतोष की जम्मू कश्मीर में तैनाती है, वो 10 दिन छुट्टी लेकर घर आए हैं। ज्ञानसिंह अंबेडकर नगर जनपद के टांडा में वाहन चलाकार जीवनयापन करते थे और चार दिन पहले ही घर आए थे। ज्ञानसिंह तीन भाई बहनों में सबसे छोटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें