मऊ। जिले के बारह थाना क्षेत्र में शनिवार को समाधान / थाना दिवस का आयोजन किया गया। रानीपुर थाने पर एसपी इलामारन जी की अध्यक्षता में सुनवाई में 20 मामले पहुंचे, इसमें दस मामलों का निस्तारण किया गया।
इससे पहले जिले के सभी बारह थानों में 125 शिकायतें पहुंची, इसमें 25 मामलों का निदान किया गया। इस दौरान 65 फीसदी मामले राजस्व से जुड़े थे। जिस पर राजस्व विभाग से सम्बन्धित प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के लिए राजस्व टीम को आवश्यकतानुसार पुलिस बल उपलब्ध कराकर निस्तारण करने को लेकर संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया।