फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटाखों के भंडार पर तीन सदस्यीय टीम की रहेगी नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। दीपावली नजदीक आते ही पटाखों का अवैध कारोबार रोकना चुनौती होती है। इस बार प्रशासन-पुलिस ने इसे रोकने लिए तीन सदस्यीय टीम बनाई है। पुलिस प्रशासन के अग्निशमन विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिले में पटाखा बिक्री अथवा निर्माण के लिए चार लोगों का लाइसेंस मिले हैं। जबकि त्योहार पर पटाखा बेचने के लिए अस्थाई लाइसेंस फुटकर दुकानदारों को दिया जाता है। इस दौरान पटाखा बेचने के लिए नगर के सोनीधापा मैदान को चिहिन्त किया जाता है, जबकि तहसील स्तर पर दूसरे मैदानों में शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक बिना किसी लाइसेंस के अवैध रूप से पटाखा बेचा जाता है। इस बाबत मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुभाष कुमार ने बताया कि हर तहसील पर तीन सदस्यीय टीम गठित की गई है। जिसमें वो खुद और एसडीएम और सीओ शामिल हैं। बताया कि दीपावली पर अस्थाई लाइसेंस के आवेदन की प्रक्रिया आनलाइन रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें