फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: 40 स्वास्थ्य केंद्रों पर 106 डॉक्टरों की टीम ने 1538 मरीजों को किया उपचार

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिले में रविवार को शहर के चार अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सहित जिले के 40 स्वास्थ्य केंद्रों पर जन आरोग्य मेले में 106 डॉक्टरों की टीम ने 1548 मरीजों का उपचार किया। बेहतर उपचार के लिए 18 मरीजों को जिला अस्पताल तथा सीएचसी रेफर किया गया। स्वास्थ्य मेले में भरहू का पूरा पीएचसी पर सबसे ज्यादा 101 मरीज, काझा में 86 मरीज का उपचार किया गया। चोरपा कला पीएचसी पर सबसे कम मात्र 13 मरीजों की जांच की गई। जबकि तिघरा में 16 मरीजों को लाभ मिला। स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी यूसुफ शाह ने बताया कि मेले में आने वाले मरीजों को चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण के साथ जांच कर दवा दी। किशोरियों को पौष्टिक आहार के सेवन के साथ साफ-सफाई की जानकारी दी गई। बताया कि मेले में 106 डॉक्टरों के साथ 253 पैरामेडिकल ने मेले में आने वाले 755 पुरुष, 608 महिला के साथ 175 महिलाओं को निशुल्क उपचार का लाभ दिया। जांच और उपचार के दौरान गंभीर पाए जाने वाले 18 मरीजों को दवा देकर जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया।
विज्ञापन

रानीपुर। ब्लॉक के खुरहट स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य मेले में खासी, सर्दी, बुखार, उल्टी, दस्त सहित अन्य रोगों से ग्रसित 54 मरीजों की हेल्थ चेकअप कर उन्हें दवा दी गई। इस दौरान स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. कमलेश गुप्ता, डॉ. राजेश कुमार, फार्मासिस्ट जीतेंद्र कुमार भारती, विकास मौर्या, नीतू तिवारी, गुलाब यादव, प्रवीण कुमार चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें