फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: हाईटेंशन तार टूटने से आधे कस्बे की पांच घंटे बिजली गुल

विज्ञापन
Photo Title
विज्ञापन
स्थानीय कस्बे के आधे से अधिक हिस्से में शनिवार को करीब पांच घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन पर पेड़ की डाल गिरने से तार टूट गया। विद्युत विभाग की ओर से पेड़ों की छंटाई के दौरान सुबह करीब 10:30 बजे यह घटना हुई। तार टूटने के बाद कस्बे की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। विभाग के कर्मचारी हाईटेंशन लाइन से पेड़ों की डालियां छूने की समस्या को दूर करने के लिए छंटाई कर रहे थे। इसी दौरान एक बड़ी डाल टूटकर तार पर गिर गई, जिससे तार टूट गया।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर करीब 3:30 बजे तार की मरम्मत कर आपूर्ति बहाल की। करीब पांच घंटे की बिजली कटौती से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। गर्मी और उमस के कारण दिक्कत और बढ़ गई। ब्लॉक परिसर, एसडीएम कॉलोनी, तहसील, रोडवेज, कोतवाली, गांधीनगर और पशु अस्पताल समेत कई इलाके प्रभावित रहे। बिजली न होने से दैनिक कामकाज भी प्रभावित हुआ। अवर अभियंता अरविंद कुशवाहा ने बताया कि हाईटेंशन लाइन पेड़ों की डालियों से छू रही थी। इसे हटाने के लिए छंटाई कराई जा रही थी। इसी दौरान एक बड़ी टहनी टूटकर तार पर गिर गई, जिससे तार टूट गया। मरम्मत के बाद आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें