रानीपुर। पुलिस ने नगपुर के पास से मंगलवार की देर शाम पिकअप से ले जाए जा रहे तीन पशुओं को मुक्त कराकर एक तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने तस्कर के पास से बाइक भी बरामद की। आरोपी का पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।
मुखबिर से मिली सूचना पर रानीपुर पुलिस ने नगपुर के पास मंगलवार की शाम चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान एक पिकअप को रुकने का इशारा किया लेकिन पुलिस केे देखकर भागने की कोशिश की। पुलिस ने घेराबंदी कर पिकटप को पकड़ लिया। तलाशी में तीन पशु उसमें मिले। पकड़े गए तस्कर की पहचान मो. इस्माइल निवासी गौरी थाना गंभीरपुर जनपद आजमगढ़ के रूप में हुई। पुलिस ने आरापी के पास से चोरी की बाइक भी बरामद की।